अध्याय १०

अध्याय १०

।। अथ श्रीसाईसच्चरित ।। अध्याय १० श्री साईबाबा का रहन-सहन, शयन पटिया, शिरडी में निवास, उनके उपदेश, उनकी विनयशीलता, नानावली सुमन पथ। प्रारम्भ श्री साईबाबा का सदा ही प्रेमपूर्वक स्मरण करो, क्योंकि वे सदैव दूसरों के कल्याणार्थ तत्पर तथा आत्मलीन रहते थे। उनका स्मरण करना ही जीवन और मृत्यु की पहेली हल करना है। साधनों में यह अति श्रेष्ठ तथा सरल साधन है, क्योंकि इसमें द्रव्य व्यय नहीं होता। केवल मामूली परिश्रम से ही भवभय नितान्त फलदायक होता है। जब तक इन्द्रियाँ वशीभूत हैं, धैर्य-धारण तथा साधना के आचरण में लाना चाहिए। अन्य सब देह-देवता अभिमान करने वाले हैं, केवल गुरु ही ईश्वर हैं। हमें उनके ही पवित्र चरणकमलों में श्रद्धा रखनी चाहिए। वे तो हर इन्सान के भाग्यविधाता और प्रेममय प्रभु हैं। जो अनन्य भाव से उनकी सेवा करेंगे, वे भगवान से निश्चय ही मुक्ति को प्राप्त होंगे। न्याय अथवा मीमांसा या दर्शनशास्त्र पढ़ने की भी कोई आवश्यकता नहीं है। जिस प्रकार नदी या समुद्र पार करते समय नाविक पर विश्वास रखते हैं, उसी प्रकार का विश्वास हमें संसार से पार होने के लिए सद्गुरु पर करना चाहिए। सद्गुरु तो केवल भक्तों के भक्तिभाव की ओर ही देखकर उन्हें ज्ञान और परमानन्द की प्राप्ति करा देते हैं। गत अध्याय में बाबा की भिक्षावृत्ति, भक्तों के अनुभव तथा अन्य विषयों का वर्णन किया गया है। अब पाठकगण सुनेंगे कि श्रीसाईबाबा किस प्रकार रहते, शयन करते और शिक्षा प्रदान करते थे। बाबा का विचित्र विस्तार पहले यह देखेंगे कि बाबा किस प्रकार शयन करते थे। श्री नानासाहेब डेंगले ने एक चार हाथ लम्बा और एक हथेली चौड़ा लकड़ी का तख्ता श्रीसाईबाबा के शयन के हेतु लगाया था। तख्ता इतना पतला था कि उसे रस्सी से झूले, ऐसा न कर बाबा ने पुरानी चिन्धियों से मस्जिद की बल्ली से उसे झूले के समान बाँधकर उस पर शयन करना प्रारम्भ कर दिया। चिन्धियों के बिल्कुल पतली और कमजोर होने के कारण लोगों को उसका झूला बनाना एक पहेली-सा बन गया था। चिन्धियों को केवल इतना ही भार वहन नहीं कर सकती थीं कि फिर वे बाबा का भार किस प्रकार सहन कर सकेंगी? जिस प्रकार भी हो, यह तो राम ही जानें, परन्तु यह तो बाबा की एक लीला थी; जो फटी चिन्धियाँ तख्ते तथा बाबा का भार संभाल रही थीं। तख्ते के चारों कोनों पर दीपक रात्रि भर जला करते थे। बाबा को तख्ते पर चढ़ते एवं उतरते हुए देखना, देवताओं को भी दुर्लभ दृश्य था। सब भक्त उत्सुक रहते थे कि बाबा किस प्रकार तख्ते पर चढ़ते होंगे और किस प्रकार नीचे उतरते होंगे। कौतूहलवश लोग इस रहस्योद्घाटन के हेतु दृष्टि लगाए रहते थे, परन्तु यह समझने में कोई भी सफल न हो सका और इस रहस्य को जानने के लिए भीड़ उतरती ही बढ़ने लगी। इस कारण बाबा ने एक दिन तख्ता तोड़कर बाहर फेंक दिया। यद्यपि बाबा को अष्ट सिद्धियाँ या प्राप्त थीं, परन्तु उन्होंने कभी भी उनका प्रदर्शन नहीं किया। उनकी इच्छा इतनी ही थी कि स्वतः ही स्वाभाविक रूप से सम्पूर्णता प्राप्त होने के कारण उनके पास आ गई थी। ब्रह्म का सगुण अवतार बाह्यदृष्टि से श्रीसाईबाबा साढ़े तीन हाथ लम्बे एक सामान्य पुरुष थे, फिर भी प्रत्येक के हृदय में वे विराजमान थे। अंदर से वे आसक्ति-रहित और स्थिर थे, परन्तु बाहर से जन-कल्याण के लिये सदैव चिन्तित रहते थे। वे अंदर से सम्पूर्ण रूप से निःस्वार्थ थे। भक्तों के प्रति उनका बड़ा ही मान तथा विनय था, परन्तु बाहर से वे अज्ञान तथा अशान्त थे। वे कभी-कभी क्रोधित होकर लाल नेत्रों से घूरते थे, परन्तु हृदय में प्रेम और मातृ-स्नेह का स्रोत बहता ही रहता था। वे सदा दृढ़ और आत्मलीन रहते थे और अपने भक्तों का सदैव उचित ध्यान रखते थे। वे सदा एक आसन पर ही विराजमान रहते थे। वे कभी यात्रा को नहीं निकलते। उनका दण्ड एक छोटी लकड़ी थी, जिसे वे सदैव अपने पास संभाल कर रखते थे। विचारशून्य होने के कारण वे शान्त थे। उन्होंने कभी भी चोरी की भीख नहीं माँगी तथा सदा ही भिक्षावृत्ति द्वारा निर्वाह करते रहे। उनका जीवन ही इस प्रकार का था। "अल्लाह मालिक" सदैव उनके होठों पर रहता था। उनका भक्तों पर विशेष और अद्भुत प्रेम था। वे आत्म-ज्ञान की खान और परम दिव्य स्वरूप थे। श्रीसाईबाबा का दिव्य चरित्र इस तरह का था। एक अपरिमित, अनन्त, सत्य और अविनाशी सिद्धान्त, जिसके अन्तर्गत वह सारा विश्व है, श्रीसाईबाबा विभूतिमय थे। बाबा आने वाले भक्तों को सदैव अपना सगुण-निर्गुण स्वरूप दिखाते थे। उनकी कृपा से शिरडी तथा उसके आस-पास के सभी गाँवों में अनेक गरीब, निर्धन, दुखी तथा भाग्यशाली भक्तों को ही प्राप्त हुई। जिन्होंने श्रीसाईबाबा को केवल मनुष्य या सामान्य पुरुष समझा या समझते हैं, वे यथार्थ में अभागे ही थे या हैं। श्रीसाईबाबा के माता-पिता तथा उनकी जन्मतिथि का ठीक-ठीक पता किसी को भी नहीं है तो भी उनके शिरडी में निवास के द्वारा इसका अनुमान लगाया जा सकता है। जब पहले पहल बाबा शिरडी में आये थे तो उस समय उनकी आयु केवल १६ वर्ष की थी। शिरडी में ३ वर्ष तक रहने के बाद फिर कुछ समय के लिए अन्तर्धान हो गये। कुछ काल के उपरान्त वे औरंगाबाद के समीप (निजाम स्टेट) में प्रकट हुए और चाँद पाटील की बारात के साथ पुनः शिरडी पधारे। उस समय उनकी आयु २० वर्ष की थी। उन्होंने लगातार ६० वर्षों तक शिरडी में निवास किया और सन १९१८ में महासमाधि ग्रहण की। इन तथ्यों के आधार पर हम कह सकते हैं कि उनकी जन्म-तिथि सन १८२८ के आसपास रही। बाबा का ध्येय और उपदेश सन्त कबीर जी (१६०८-१६९१) में सन्त रामदास प्रकट हुए और उन्होंने यवनों से गायों और ब्राह्मणों की रक्षा करने का कार्य पर्याप्त सीमा तक सफलतापूर्वक किया। परन्तु दो शताब्दियों के व्यतीत हो जाने के बाद हिन्दू और मुसलमानों में वैमनस्य बढ़ गया और इसे दूर करने के लिये ही श्रीसाईबाबा प्रकट हुए। उनका सभी के लिये यही उपदेश था कि- "राम (जो हिन्दुओं का) और रहीम (जो मुसलमानों का) और एक ही हैं और उनमें किंचित मात्र भी भेद नहीं है। फिर तुम उनके अनुयायी क्यों पृथक-पृथक रहकर परस्पर झगड़ते हो? अज्ञानी बालको! दोनों जातियाँ एकता साथ कर और एक साथ मिलजुलकर रहो। शांत चित्त से रहो और इस प्रकार राष्ट्रीय एकता का पथ प्रशस्त करो और विवादों से बचो। इस प्रकार से तुम सच्चे राष्ट्रभक्त ही बनोगे। सदैव अपने हित तथा कल्याण का विचार करो। श्रीहरि तुम्हारी रक्षा अवश्य करेंगे। योग, वैराग्य, तप, ज्ञान आदि ईश्वर के समीप पहुँचने के मार्ग हैं। यदि तुम किसी तरह सफल साधक नहीं बन सकते तो तुम्हारा जन्म व्यर्थ है। तुम्हारी कोई कितनी भी निन्दा करे, तुम उसका प्रतिकार न करो। यदि कोई शुभ कर्म करने की इच्छा है तो सदैव करो।" १. अद्वेष्टा सर्वभूतानां मैत्रः करुण एव च। निर्ममो निरहंकारः समदुःखसुखः क्षमी॥ "परहित सरिस धर्म नहि भाई। पर पीड़ा सम नहि अधमाई॥" - तुलसी संक्षेप में यही श्रीसाईबाबा का उपदेश है कि उपर्युक्त कथनानुसार आचरण करने से भौतिक तथा आध्यात्मिक दोनों ही क्षेत्रों में तुम्हारी प्रगति होगी। सच्चिदानंद सद्गुरु श्रीसाईनाथ महाराज गुरु तो अनेक हैं। कुछ गुरु ऐसे हैं, जो बार-बार हाथ में वीणा और करताल लिए अपनी धार्मिकता का प्रदर्शन करते फिरते हैं। वे शिष्यों के कानों में मंत्र फूँकते और उनकी सम्पत्ति का शोषण करते फिरते हैं। वे ईश्वर भक्ति तथा धार्मिकता का केवल ढोंग रचते हैं। वे वस्तुतः आपराधिक और अपराधी होते हैं। श्रीसाईबाबा ने धार्मिक नियम प्रदर्शित करने का विचार कभी अपने मन में नहीं किया। दैविक बुद्धि उन्हें कितनी ही प्राप्त थी, परन्तु उनमें भक्तों के लिए असीम प्रेम था। गुरु दो प्रकार के होते हैं-(१) नियत और (२) अनियत। अनियत गुरु के आदेशों से अपने में उत्तम गुणों का विकास होता तथा चित्त की शुद्धि होकर विवेक की वृद्धि होती है। वे भक्ति-पथ पर लगा देते हैं। परन्तु नियत गुरु की संगति मात्र से हेतु बुद्धि का ह्रास और भी अनेक प्रकार के होते हैं, जो भिन्न-भिन्न प्रकार की सांसारिक शिक्षाएँ प्रदान करते हैं। यथार्थ में जो हमें आत्मस्थित बनाकर इस भवसागर से पार उतार दे, वही सद्गुरु है। श्रीसाईबाबा उसी कोटि के सद्गुरु थे। उनकी महानता अवर्णनीय थी। जो भक्त बाबा के दर्शनार्थ आते, उनके प्रश्न करने के पूर्व ही उनकी अनेक सांसारिक घटनाओं का पूरा-पूरा विवरण कह देते थे। वे समस्त भूतों में ईश्वर-दर्शन किया करते थे। मित्र और शत्रु उन्हें दोनों एक समान थे। वे निःस्वार्थ तथा दृढ़ थे। माय और दुर्भाग्य का उन पर कोई प्रभाव न था। वे कभी संशयग्रस्त नहीं हुए। देहधारी होकर भी उन्हें देह की किंचितमात्र आसक्ति न थी। देह तो उनके लिए केवल एक आवरण मात्र था। यथार्थ में तो वे नित्य मुक्त थे। शिरडीवासी धन्य हैं, जिन्होंने श्रीसाईबाबा की ईश्वर-रूप में उपासना की। सोते-जागते, खाते-पीते, बड़े खेत तथा घर में अन्य कार्य करते हुए भी वे लो साई सदैव उनका गुणगान करते रहते थे। शिरडी के अतिरिक्त दूसरा कोई ईश्वर वे मानते ही न थे। शिरडी की नारियों के प्रेम की माधुरी तो कहना ही क्या है! वे बिल्कुल भोलीभाली थीं। उनका पवित्र प्रेम उन्हें ग्रामीण भाषा में भजन रचने की सदैव प्रेरणा देता रहता था। यद्यपि वे शिक्षित न थीं तो भी उनके सरल भजनों में वास्तविक काव्य की झलक थी। यह केवल द्वैतता ही था, वरन् उनका सच्चा प्रेम ही इस प्रकार की कविता का प्रेरक था। कविता तो सच्चे प्रेम का प्रगट स्वरूप है, जिसमें चतुर श्रोता-गण ही यथार्थ दर्शन या रसिकता का अनुभव करते हैं। सर्वसाधारण को इन लौकिक गीतों की बड़ी आवश्यकता है। शायद भविष्य में बाबा की कृपा से कोई भाग्यशाली भक्त गीतसंग्रह-कार्य अपने हाथ में लेकर इन गीतों को साईलीला पत्रिका में या पुस्तक रूप में प्रकाशित करा दे। बाबा की विनयशीलता ऐसा कहा जाता है कि भगवान में छः प्रकार के विशेष गुण होते हैं-यथा (१) कीर्ति (२) श्री (३) वैराग्य (४) ज्ञान (५) ऐश्वर्य और (६) उदारता। श्रीसाईबाबा में भी ये सब गुण विद्यमान थे। उन्होंने भक्तों की इच्छा-पूर्ति के निमित्त ही सगुण अवतार धारण किया था। उनकी कृपा (दया) बड़ी ही विचित्र थी। वे भक्तों को स्वयं अपने पास आकर्षित करते थे। अन्यथा उन्हें अपने पास तक बुलाने का सामर्थ्य किसे था? अतः नीचे दी गयी एक रोचक घटना वर्णन करने का सरस्वती भी साहस न कर सकीं। बाबा अति विनम्रता से इस प्रकार बोलते-"दासानुदास, मैं तुम्हारा ऋणी हूँ, तुम्हारे दर्शन मात्र से मुझे सावधानी मिली; यह तुम्हारा मेरे ऊपर बहुत उपकार है कि जो मेरे द्वारा चरणों का दर्शन मात्र होता है, उसका मुझे स्मरण भी हुआ है।" कैसी विनम्रता है? यदि कोई यह सोचे कि इन वाक्यों को प्रकाशित करने से श्रीसाईबाबा की महानता को आँच पहुँची है तो मैं इसके लिए क्षमाप्रार्थी हूँ और इसके प्रायश्चित्त स्वरूप मैं साई नाम का कीर्तन तथा जप किया करता हूँ। यद्यपि बाह्य दृष्टि से बाबा विषय-पदार्थों का उपभोग करते हुए प्रतीत होते थे, परन्तु उन्हें किंचितमात्र भी उनकी गन्ध न थी और न ही उनके उपभोग का ज्ञान था। वे खाते अवश्य थे, परन्तु उनकी जिह्वा को स्वाद न था। वे नंगे ही देवते थे, परन्तु उस दृश्य में उनका कोई न था। यह सब शून्य से भी अधिक तथा ज्ञान का द्योतक था। वे महान अस्थूल बुद्धिचारी थे। उन्हें किसी पदार्थ में आसक्ति न थी। वे शुद्ध चेतन्य स्वरूप थे, जहाँ समस्त इच्छाएँ, अहंकार और अन्य चेष्टाएँ विश्राम पाती थीं। संक्षेप में वे निःस्वार्थ, मुक्ति और पूर्ण ब्रह्म थे। इस कथन को समझने के हेतु एक रोचक कथा का उदाहरण यहाँ दिया जाता है। नानावली शिरडी में नानावली नाम का एक विचित्र और अनोखा व्यक्ति था। वह बाबा के सब कार्यों की देखभाल करता था। एक समय जब बाबा गादी पर विराजमान थे, वह उनके पास पहुँचा। वह स्वयं ही गादी पर बैठना चाहता था। इसलिए उसने बाबा को वहाँ से हटने को कहा। बाबा ने तुरन्त गादी छोड़ी और तब नानावली वहाँ विराजमान हो गया। थोड़े ही समय वहाँ बैठकर वह उठा और बाबा को अपना स्थान ग्रहण करने को कहा। बाबा पुनः आसन पर बैठ गये। यह देखकर नानावली उनके चरणों पर गिर पड़ा और भाग गया। इस प्रकार अति शीघ्र ही आज्ञा दिए जाने और वहाँ से उठाए जाने के कारण बाबा में किंचितमात्र भी अप्रसन्नता की झलक न थी। सुगम पथ - संतों की कथाओं का श्रवण करना और उनका समागम यद्यपि बाह्य दृष्टि से श्रीसाईबाबा का आचरण सामान्य पुरुषों के सदृश ही था, परन्तु उनके कार्यों से उनकी असाधारण बुद्धिमत्ता और चतुराई स्पष्ट ही प्रतीत होती थी। उनके समस्त कर्म भक्तों के भलाई के निमित्त ही होते थे। उन्होंने कभी भी अपने भक्तों को किसी आसन या शयन या पूजा या उपासना का आदेश कभी नहीं दिया और न उनके कानों में कोई मंत्र ही फूँका। उनका तो सभी के लिए यही कहना था कि चातुर्य त्याग कर सदैव "साई साई" यही स्मरण करो। इस प्रकार आचरण करने से समस्त बन्धन छूट जाएँगे और तुम्हें मुक्ति प्राप्त हो जाएगी। पंचाग्नि, तप, त्याग, स्मरण, अष्टांग योग आदि का साध्य होना केवल ब्राह्मणों को ही सम्भव है। मन का कार्य विचार करना है। बिना विचार किए वह एक क्षण भी नहीं रह सकता। यदि तुम उसे किसी विषय में लगा दोगे तो वह उसी का चिन्तन करने लगेगा और यदि उसे गुरु को अर्पण कर दोगे तो वह गुरु के सम्बन्ध में ही चिन्तन करता रहेगा। आप लोग बहुत ध्यानपूर्वक साई की महानता और भक्तों के हित में कार्यों को देखते हैं। यह स्वाभाविक स्मरण और पूजन ही साई का कीर्तन है। संतों की कथा का स्मरण उतना कठिन नहीं, जितना कि अन्य साधनों का, जिनका वर्णन ऊपर किया जा चुका है। ये कथाएँ सांसारिक भय को निर्मूल कर आध्यात्मिक पथ पर अग्रसर करती हैं। इसलिए इन कथाओं का सदा ध्यान और मनन करें और अपने आचरण में भी लायें। सांसारिक कार्यों में लगे रहने पर भी अपना चित्त साई और उनकी कथाओं में लगाए रखें। तब तो यह निश्चित है कि वे कृपा अवश्य करेंगे। यह मार्ग अति सरल होने पर भी क्या कारण है कि सब कोई इसका अवलम्बन नहीं करते? इसका केवल यह है कि ईश-कृपा के अभाववश लोगों में सन्त कथाएँ श्रवण करने की रुचि उत्पन्न नहीं होती है। ईश्वर की कृपा से पापकर्मों का प्रभाव घट जाता है एवं सद्कर्मों का फल श्रवण ही सद्संगत के सदृश है। संत-सान्निध्य का महत्व अति महान है। उससे देहिक बुद्धि, अहंकार और जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति हो जाती है। चित्त की समस्त ग्रंथियाँ खुल जाती हैं और ईश्वर से मिलन हो जाता है, क्योंकि चेतनत्व स्वरूप है। विषयों से निवृत्त होकर वह चित्त ब्रह्म में लीन हो जाता है। निश्चय से निर्भय होता तथा दुःख और संसार से विरक्त हो जाता है और आध्यात्मिक उन्नति सुलभ हो जाती है। यदि तुम कोई साधन जैसे-नामस्मरण, पूजन या भक्ति इत्यादि नहीं करते, परन्तु अनन्य भाव से केवल संतों की शरणागत हो जाओ तो तुम्हें आसानी से भवसागर के उस पार उतरने हेतु सदैव कार्य के निमित्त प्राप्त होते हैं। पवित्र नदियाँ-गंगा, यमुना, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी आदि जो संसार के समस्त पापों को धो देती हैं, वे भी सदैव इच्छा करती हैं कि कोई महात्मा अपने चरण-स्पर्श से हमें पावन करे। ऐसा संतों का प्रभाव है। गत जन्मों के शुभ कर्मों के फलस्वरूप ही श्रीसाई चरणों की प्राप्ति संभव है। मैं श्रीसाई के मोह-विनाशक चरणों का ध्यान कर यह अध्याय समाप्त करता हूँ। उनका स्वरूप कितना सुन्दर और मनोहर है! मस्जिद के किनारे खड़े हुए वे सब भक्तों को, उनके कल्याणार्थ उदी वितरण किया करते थे। जो इस विश्व का नाथ सद्गुरु स्वयं ब्रह्मस्वरूप है, ऐसे सच्चिदानंद श्रीसाईसमर्थ के चरणकमलों में मेरा बार-बार नमस्कार है। ।। श्री सद्गुरु साईनाथार्पणमस्तु । शुभं भवतु ।।